BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : खुशखबरी से शुरू होगा इन 5 राशियों का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2023, 11:34 am
KHABAR : चिकित्सा अधिकारी सहित चार को नोटिस, बगैर जांच रेफर करने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, सीएमएचओ ने तलब किया जवाब, पढे़ खबर 

Share On:-

कटनी। प्रसव प्रकरणोें के रेफलर मामलों की समीक्षा के दौरान लापरवाही उजागर होने पर कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ ने चार स्वास्थ्य कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब तलब किया है। सीएमएचओ ने बताया कि बहोरीबंद सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी और नर्सिंग आफिसर सहित उपस्वास्थ केंद्र सिहुडी में पदस्थ सीएचओ और एएनएम ने गर्भवती महिला को प्रसव के लिए जिला अस्पताल रेफर किया है।


जबकि रेफर करना सही नहीं था। गर्भवती महिलाओं की एएनसी के दौरान नियमानुसार एक भी जांच नहीं कराई। स्वास्थ्यकर्मियों ने अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरती और अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश की। समीक्षा के दौरान लापरवाही उजागर होने पर कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस जारी किया है।


जिन स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस दिया है, उनमें बहोरीबंद ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौरभ यादव, नर्सिंग आफिसर मीनाक्षी पिल्लै, उपस्वास्थ्य केंद्र सिहुडी की एएनएम अन्नशीला कुजूर, सीएचओ निधि नामदेव का नाम शामिल है। चारों कर्मचारियों से दो दिन के अंदर जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE