BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2026, 6:14 pm
KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न, विधायक परिहार ने कहा- प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान, लागत घटेगी और मुनाफा बढ़ेगा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नीमच में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दिलीपसिंह परिहार रहे।

कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिकों एवं प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों ने अपने अनुभव साझा करते हुए रासायनिक खादों और कीटनाशकों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा किसानों को पर्यावरण अनुकूल प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

विधायक परिहार ने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि खेती की लागत कम कर किसानों की आय बढ़ाने का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने किसानों से शुरुआत में खेत के छोटे हिस्से में प्राकृतिक खेती का प्रयोग करने और धीरे-धीरे इसे पूरे खेत में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला पंचायत कृषि समिति सभापति मनीषा धाकड़, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू नागदा, वरिष्ठ नेता महेंद्र भटनागर सहित कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं आत्मा परियोजना के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाले दो किसानों का सम्मान भी किया गया। अंत में उप संचालक कृषि दिनेश मंडलोई ने आभार व्यक्त किया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE