BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2026, 5:07 pm
KHABAR : 20 जून को सजेगा नीमच जिला प्रेस क्लब का पारिवारिक मिलन समारोह, मालखेड़ा वाटर पार्क में दिनभर रहेगा उत्सव का माहौल, पूल पार्टी से लेकर सम्मान समारोह तक होंगे कई आकर्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पत्रकारों और उनके परिवारों के बीच आत्मीयता, सौहार्द और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से नीमच जिला प्रेस क्लब द्वारा 20 जून 2026 (शनिवार) को पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सिंगोली रोड स्थित मालखेड़ा वाटर पार्क में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मनोरंजन, खेलकूद, सम्मान और स्नेह मिलन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

प्रेस क्लब अध्यक्ष श्याम गुर्जर ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पत्रकार साथियों एवं उनके परिवारजनों के लिए विशेष पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यस्त दिनचर्या के बीच पत्रकार परिवारों को एक मंच पर लाकर आपसी संवाद, सहयोग और पारिवारिक रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाना है।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे पूल पार्टी से होगी, जो दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। इसी दौरान सुबह 10.30 बजे नाश्ते की व्यवस्था भी रहेगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं को रोचक और यादगार बनाने के लिए कई आकर्षक गतिविधियां भी शामिल की गई हैं।

दोपहर 3 बजे अतिथियों का आगमन होगा, जिसके पश्चात सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा तथा पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों का सम्मान भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के समापन पर शाम 4.30 बजे सभी पत्रकार साथियों एवं उनके परिवारजनों के लिए स्नेहभोज का आयोजन रखा गया है, जहां सभी एक साथ मिलकर पारिवारिक वातावरण में समय व्यतीत करेंगे।

प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से परिवार सहित समय पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि पत्रकार परिवारों के बीच आत्मीयता और एकजुटता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

आयोजन की तैयारियों में अध्यक्ष श्याम गुर्जर, उपाध्यक्ष ललितसिंह चूंडावत, सचिव मनीष चांदना, कोषाध्यक्ष श्याम सारड़ा, सहसचिव मुकेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य राजू नागदा, अर्जुन सिंह जायसवाल तथा विधिक सलाहकार भारतसिंह सोलंकी सहित समस्त पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE