BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ और घर के बाहर खेल रहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच के डाकघरों में जून माह की इस तारीख को.. <<     खरगोन में टीईटी मुद्दे पर शिक्षकों में चिंता.. <<     शाजापुर में किसान संघ ने कृषि समस्याओं को.. <<     मुरैना जिला अस्पताल में हाई वोल्टेज.. <<     शहडोल पुलिस की जांबाजी से बची महिला की जान,.. <<     KHABAR : कलेक्टर की पहल रंग लाई, 7 परिवारों को मिला.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन शिकायत की जांच के दौरान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 108 एम्बुलेंस बनी जीवन रक्षक, ईएमटी अनिल.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार एनडीपीएस किंगपिन राकेश जाट.. <<     BIG REPORT : कंजार्डा में “प्रशासन आपके द्वार”.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी का मंदसौर में विशाल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : आज बनेगा शक्तिशाली द्विद्वादश दृष्टि.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2026, 10:55 am
KHABAR : सीएम हेल्पलाइन शिकायत की जांच के दौरान अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, एमपी के झाबुआ में पांच वाहनों को किया जब्त, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशों के पालन में खनिज अधिकारी झाबुआ जुवानसिंह भिडे द्वारा 18 जून 2026 को सीएम हेल्पलाइन शिकायत की जांच के दौरान अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पांच वाहनों को जप्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान ग्राम खवासा, तहसील थांदला में ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक एमपी-45-एसी-1155 को मिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए जप्त किया गया, उक्त वाहन चालक अशोक पिता रामचंद्र सिंगाड़ निवासी मखोड़िया खवासा तथा वाहन स्वामी शांतिलाल पिता पन्नालाल निवासी खवासा की उपस्थिति में वाहन को पुलिस चौकी खवासा की अभिरक्षा में सौंपा गया।

इसी प्रकार ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक एमपी-43-एसी-7357 को खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए जप्त किया गया, वाहन चालक संतोष पिता ढोला निवासी रावटी, जिला रतलाम की उपस्थिति में उक्त वाहन को पुलिस चौकी बामनिया की अभिरक्षा में दिया गया।

इसके अतिरिक्त कृषि उपज मंडी पेटलावद क्षेत्र में खनिज मुरूम का अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी क्रमांक एमपी-43-ज़ेडडी-5861 एवं दो बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किए गए, यह कार्यवाही अवैध उत्खननकर्ता कचरू पिता शंकरलाल राठौर निवासी रायपुरिया रोड, पेटलावद की उपस्थिति में की गई तथा जप्त वाहन थाना पेटलावद की अभिरक्षा में सौंपे गए।

जप्त किए गए सभी पांच वाहनों के विरुद्ध म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के अंतर्गत अवैध उत्खनन एवं परिवहन का प्रकरण पंजीबद्ध कर अर्थदंड अधिरोपित किए जाने हेतु प्रकरण अपर कलेक्टर न्यायालय को प्रेषित किए जाएंगे।

खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सतत कार्यवाही जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE