नीमच। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में जनजागरूकता एवं विचार-विमर्श को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा शनिवार, 20 जून 2026 को प्रातः 11.30 बजे टाउनहॉल में परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले के सभी विभागों के जिला अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
परिचर्चा के दौरान समान नागरिक संहिता के विभिन्न प्रावधानों, उसके महत्व, उद्देश्य एवं संभावित क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विषय की समग्र समझ प्रदान करना तथा जनजागरूकता को बढ़ावा देना है।
जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को कार्यक्रम में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।