BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2026, 5:33 pm
KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काटकर और फल बांटकर दिया सेवा का संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन शुक्रवार को मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया। इस अवसर पर आदिवासी बच्चों एवं मजदूर परिवारों के बीच पहुंचकर केक काटा गया तथा फल एवं बिस्किट वितरित किए गए।

कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मल्हारगढ़ द्वारा किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से उन्होंने देशभर के लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया है। नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी लगातार संविधान, सामाजिक न्याय, समानता, युवाओं, बेरोजगारी और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। साथ ही उन्होंने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक जैसे मामलों पर भी मुखर होकर अपनी बात रखी है।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अजहर हयात मेव, रामचंद्र करुण, अजित कुमठ, बाबूखा मेवाती, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अनिल शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, आदिवासी समाज के सदस्य एवं मजदूर परिवार उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE