नीमच। कई दिनों की भारी उमस और गर्मी के बाद शुक्रवार को नीमच जिले में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं, क्योंकि बारिश होने से खरीफ फसलों की बुवाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेगी।
बारिश के दौरान शहर की सड़कों पर पानी बह निकला और कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। जिले में इस वर्ष प्री-मानसून बारिश पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रही है। पिछले साल इस अवधि में औसतन 1.9 इंच वर्षा दर्ज की गई थी, जबकि इस वर्ष अब तक 2.6 इंच बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार समय पर हुई यह वर्षा किसानों के लिए लाभदायक साबित होगी और आगामी दिनों में मानसून की अच्छी शुरुआत की उम्मीद बढ़ गई है।