चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार के “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र चित्तौड़गढ़ के कमांडेंट रवि सिंह के निर्देशानुसार कपासन उपकेंद्र द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के तहत आदर्श मोक्षधाम, केसरखेड़ी में पौधारोपण किया गया, जिसमें गृह रक्षा प्रशिक्षण उपकेंद्र प्रभारी आशा कंवर, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार डॉ. शंकरलाल जाट, अवैतनिक प्लाटून कमांडर प्रेमशंकर, रोड सिंह, सार्जेंट छीतरमल, माधवलाल, शंकर सिंह, भेरूलाल सहित कपासन उपकेंद्र के जवानों ने सहभागिता की।
इस दौरान कुल 110 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में पौधों की नियमित देखभाल एवं सिंचाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया गया।
अधिकारियों एवं जवानों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा जनसामान्य को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।