झाबुआ| कलेक्टर तन्वी हुड्डा की अध्यक्षता में आगामी चुनाव के सम्बन्ध में विकासखंड मेघनगर में बीएलओ की बैठक आयोजित की गई|
बैठक में हुड्डा ने कहा कि सभी बीएलओ को जानकारी होनी चाहिए कि कितने मतदाता है, इसी के साथ कितने दिव्यांग, महिला, पुरुष एवं नए मतदाता, मतदाता सूचि में जोड़ने योग्य है| ऐसे मतदाता जो पलायन पर है उनकी भी सूची बनाकर मतदान के लिए प्रेरित करे| बीएलओ एक-एक घर जाकर यह देखे कि कितने नए मतदाता है, कितनी नवविवाहित युवतिया एवं जो पलायन कर के यहाँ रह रहे है उनका भी नाम अनिवार्य रूप से सूचि में जोड़े| आयोग के निर्देशानुसार ऐसे युवा जो 01 अक्टूबर तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेंगे उनका भी नाम सूची में जोड़े| अगस्त में जो नई नामावली प्राप्त होगी उसमे अगर कोई त्रुटी या कोई नाम छुट जाता है तो उसमे सुधार कर उसे शुद्ध करे| यह चुनाव की पहली कड़ी होती है जो मतदाता का सत्यापन करती है की यह वास्तव में हमारे यहाँ निवासरत है एवं इनका नाम सूची में है|
हुड्डा ने 80 वर्ष से अधिक व्यक्ति एवं दिव्यांगजन के लिए मतदान केन्द्रों पर विशेष व्यवस्था रखने को कहा, जिससे उन्हें मतदान के समय कोई असुविधा न हो| मतदान केन्द्रों पर रैंप व्यवस्थित रूप से बने जाए जिस से व्हीलचेयर चढाने में आसानी हो| जिनका दिव्यांगता प्रतिशत 40 से अधिक है उनके घर पर जाकर वोट ले| इस दौरान एसडीएम मेघनगर मुकेश सोनी, नायब तहसीलदार परवीन बानो, सेक्टर प्रभारी एवं सभी मतदान केन्द्रों के बीएलओ उपस्थित रहे|