BREAKING NEWS
बड़वानी में पहली बार पहुंचे भाजयुमो प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : छोटे से गांव की बेटी बनी असिस्टेंट.. <<     BIG NEWS : 4 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था इनामी.. <<     शहडोल की छात्रा को इंस्टाग्राम पर फंसाकर ले.. <<     उमरिया जिले के बांधवगढ़ में टाइगर के हमले से.. <<     छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता, दुष्कर्म मामले के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का सेतखेड़ी गांव और खेत के.. <<     डीजल बचत रैली के बीच सरकारी गाड़ी से पौधे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रक्तदान शिविर के साथ शुरू हुई आईएमए की 15.. <<     VIDEO NEWS: रक्तदान से शुरू हुई डॉक्टर्स डे.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी राजेश.. <<     NEWS : विश्व रक्तदाता दिवस पर वंडर सीमेंट में.. <<     खरगोन जिले के नेशनल हाईवे स्थित ग्राम.. <<     KHABAR : नयागांव का ‘काला खेल’! वायरल वीडियो के बाद.. <<     देवास: जिनवानी वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने.. <<     VIDEO NEWS: गुजरखेड़ी में आग का तांडव, 2 मवेशी जिंदा.. <<     छतरपुर में टौरिया मोहल्ला विवाद के विरोध में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2023, 11:50 am
NEWS : जीवन में योग की अनिवार्यता से अधिक स्वीकार्यता की आवश्यकता, डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज के सेमीनार में डॉ. उपेन्द्र भार्गव ने कहा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। जीवन में योग की अनिवार्यता से ज्यादा स्वीकार्यता कि आवश्यकता है क्योंकि अनिवार्यता निषेध को जन्म देती है और स्वीकार्यता आनन्द को जन्म देती है, स्वीकार्यता प्रेरणा से होती है। उपरोक्त बातें डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज निंबाहेड़ा के सेमिनार हॉल में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. उपेन्द्र भार्गव ने कहीं। वे श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय एवं भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय व्याख्यान में गुरुवार को आनंद और स्वास्थ्य के लिए योग विषय पर बोल रहे थे। उज्जैन से महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के योग विभागाध्यक्ष डॉ. उपेन्द्र भार्गव ने महान गणितज्ञ रामानुज की गणित के प्रति योगस्थ स्वीकार्यता (रामानुज- ऐसा गणित मेरे लिए किसी काम का नहीं जो मुझे ईश्वर की ओर न ले जाए) को बताया। विश्वविद्यालय प्रवक्ता डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी ने बताया कि पेसिफिक यूनिवर्सिटी उदयपुर से आमंत्रित वक्ता डॉ गुनीत मोंगा ने अपने वक्तव्य में कहा कि योग हमें शारीरिक मानसिक आध्यात्मिक और बौद्धिक रूप से स्वस्थ्य बनाता है तथा हमें व्याधियों से मुक्त रखता है। साथ में ही डॉ. गुनीत मोंगा ने योग की वैज्ञानिक पहल को भी श्रोताओं के मध्य रखा। मुख्य अतिथि एसडीएम रमेशचंद्र सीरवी ने कहा कि योग आपके विवेक को जागृत करता है और जीवन के हर पहलू के प्रति शुद्ध बोध प्रदान करता है। विशिष्ट अतिथि बेनीप्रसाद मीणा पुलिस उप अधीक्षक ने भी योग को दिनचर्या के अंग के रूप में स्वीकार करने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ ईशाक मोहम्मद प्राचार्य डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय ने भी योग को सभी धर्म पंथ संप्रदाय में विभिन्न तरह से अपनाए जाने के आयाम को स्पष्ट किया तथा बताया कि जैसे नमाज भी आसन व प्राणायाम तथा ध्यान ही किया जाता है, क्योंकि योग हर धर्म पंथ और संप्रदाय में किया जाता है और उसे सभी अपने तरह से विभिन नामों से पुकारते हैं। उन्होंने कहा कि मैं भी रोज अनुलोम-विलोम भ्रामरी प्राणायाम और कपालभाति क्रिया करता हूं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन कैलाशचन्द्र मूंदड़ा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि योग से शांति मिलती है और जब व्यक्ति का मन पूर्ण रूप से शांत हो जाता है, वहीं योग की वास्तविक अवस्था होती है तथा उन्होंने सभी को स्नेह पूर्वक आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन योग विभाग के डॉ लोकेश चौधरी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन योग विभाग से डॉ महेंद्रकुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम में निंबाहेड़ा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बंधु, पेन्शनर समाज, श्री कल्लाजी वेदपीठ एवं शोध संस्थान के पदाधिकारी, न्यासी, गुरुजन तथा अंबेडकर महाविद्यालय और कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के छात्र छात्राएं तथा विभिन्न अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE