BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में 11 साल से त्योहारों पर अघोषित बंद.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में कलेक्टर कार्यालय पहुंचा.. <<     पंच सम्मेलन में अव्यवस्थाओं पर बवाल, नाराज.. <<     BIG NEWS : आवास की आस में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे.. <<     भाजपा में नई जिम्मेदारियां तय, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, नर्मदा के लिए.. <<     नागपंचमी पर उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ.. <<     KHABAR : राशन वितरण में अनियमितता का आरोप,.. <<     KHABAR : छात्राओं ने बढ़े बस किराये को कम करवाने की.. <<     महिदपुर में नागपंचमी पर बजरंग व्यायामशाला.. <<     शहडोल में बदमाशों के हौसले बुलंद, सरेआम.. <<     BIG NEWS : मंडी में मचा हंगामा, हम्मालों ने काम बंद.. <<     भीलगांव से निकली भव्य कांवड़ यात्रा,.. <<     बापचा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, देहरी घाट.. <<     **बिजली पोल पर चढ़ा कर्मचारी, फिर नीचे गिरी.. <<     KHABAR : 20-25 साल से हक के लिए भटक रहा ग्रामीण,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2023, 1:37 pm
KHABAR : लायंस क्लब नीमच को सत्र 2023/24 का तीसरा नेत्रदान प्राप्त, शक्ति नगर निवासी रेखा देवी मित्तल के देहावसान पश्चात परिवार ने कराया संपन्न, पढ़े मुकेश पार्टनर की खबर 

Share On:-

नीमच। लायंस क्लब नीमच द्वारा अन्धत्व निवारण हेतु जारी ष्नेत्रदान महादानष् अभियान के तहत् दिनाँक 22.07.2023, शनिवार को शक्ति नगर निवासी 55 वर्षीय रेखा देवी धर्मपत्नी गोपाल मित्तल के असामयिक देहावसान पश्चात् उनके परिजनों दुर्गा प्रसाद संतोष रितेश मनोज सौरभ दीपक  मनीष मित्तल  ने मुकेश पार्टनर की प्रेरणा से लायंस क्लब नीमच को नेत्रदान कराए। उक्त नेत्रदान सत्र का तिसरा एवं अब तक का 2487 वाँ नेत्रदान है। नेत्रदान संपन्न करवाने में क्लब सचिव लायन शैलेन्द्र पोरवाल ष्शैलूष्, लायन अशोक रामचंदानी , लायन अरुण गोयल  का सराहनीय सहयोग रहा। नेत्र गोमाबाई नेत्रालय के ऑप्थोमेट्रिस्ट सुनील शर्मा द्वारा उत्सारित कर जरूरतमंदों को निःशुल्क प्रत्यारोपण हेतु गोमाबाई नेत्रालय भेजे गए। नेत्रदान के समय परिवारजन एवं गणमान्यजन उपस्थित थे। 
इस दुःखद घड़ी में भी अपने प्रिय परिजन के नेत्रदान करने पर क्लब अध्यक्ष लायन सुनील शर्मा, सचिव लायन शैलेन्द्र पोरवाल, नेत्रदान संयोजक लायन रिखब गोपावत, नेत्रदान आभार समिति संयोजक लायन बाबूलाल गौड़ ने समस्त नेत्रदाता मित्तल परिवार का हार्दिक आभार प्रकट किया एवं दिवंगत आत्मा को क्लब परिवार की ओर से श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE