BREAKING NEWS
बापचा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, देहरी घाट.. <<     **बिजली पोल पर चढ़ा कर्मचारी, फिर नीचे गिरी.. <<     KHABAR : 20-25 साल से हक के लिए भटक रहा ग्रामीण,.. <<     संगठन में नई नियुक्तियां, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम में भंडारे की लाइन में खड़ा था.. <<     KHABAR : उज्जैन में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब, 24.. <<     KHABAR : नाला बंद, रास्ता जलमग्न, पैदल से लेकर.. <<     MP में फिर बरसेगा आसमान, बदला मौसम का.. <<     KHABAR : आदेश हुआ, लेकिन रास्ता नहीं खुला, प्रशासन.. <<     बेहरावल में निकली भव्य कांवड़ यात्रा,.. <<     BIG VIDEO : गायों को बचाने में मचा मौत का तांडव! भिंड.. <<     सेंधवा में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया.. <<     नाग पंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में उमड़ा.. <<     KHABAR : अर्जुन विजयवर्गीय को मिली नारायण सेवा.. <<     VIDEO: बरगी बांध के 9 गेट खुले, नर्मदा उफान पर! 1031.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर निशुल्क सेवा का कई.. <<     BIG NEWS : बिजली कर्मचारी की मौत पर बवाल, आक्रोशित.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2023, 11:12 am
BIG REPORT : जिले का मिश्र नगर इलाका और घरलू विवाद, जब पति ने दिया इस घटना को अजांम तो परिवार मे पसरा मातम, जानिए क्या है पूरा मामला, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। जिले के अंबाह थाना अंतर्गत मिश्र नगर इलाके में आज दोपहर घरलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी का गला हसिया से रेतकर हत्या कर दी और स्वयं को भी चाकू से बुरी तरह घायल कर लिया, जिसे गंभीर अवस्था में उपचार हेतु ग्वालियर रेफर किया गया है। आरोपी अपनी पत्नी एवं दो बच्चों के साथ मिश्र नगर में किराये के मकान में रहता है और मूलतः भिंड जिले का निवासी बताया गया है। 


पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश कड़ेरे निवासी जिला भिंड हाल निवासी मिश्र नगर अंबाह अपनी पत्नी सुनीता और दो बच्चों के साथ निवास कर रहा था। आज दोपहर राजेश ने अचानक सुनीता के गले पर हसिया से प्रहार कर दिए। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के दौरान बच्चे भी घर में मौजूद थे। इसके पश्चात आरोपी ने स्वयं को भी कई चाकू मार लिए, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा मृतका का शव पीएम हेतु भेजा, वहीं घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अम्बाह से मुरैना और जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी प्रारंभिक पड़ताल में कुछ भी पता नहीं चला है। आरोपी के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE