BREAKING NEWS
बापचा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, देहरी घाट.. <<     **बिजली पोल पर चढ़ा कर्मचारी, फिर नीचे गिरी.. <<     KHABAR : 20-25 साल से हक के लिए भटक रहा ग्रामीण,.. <<     संगठन में नई नियुक्तियां, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम में भंडारे की लाइन में खड़ा था.. <<     KHABAR : उज्जैन में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब, 24.. <<     KHABAR : नाला बंद, रास्ता जलमग्न, पैदल से लेकर.. <<     MP में फिर बरसेगा आसमान, बदला मौसम का.. <<     KHABAR : आदेश हुआ, लेकिन रास्ता नहीं खुला, प्रशासन.. <<     बेहरावल में निकली भव्य कांवड़ यात्रा,.. <<     BIG VIDEO : गायों को बचाने में मचा मौत का तांडव! भिंड.. <<     सेंधवा में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया.. <<     नाग पंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में उमड़ा.. <<     KHABAR : अर्जुन विजयवर्गीय को मिली नारायण सेवा.. <<     VIDEO: बरगी बांध के 9 गेट खुले, नर्मदा उफान पर! 1031.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर निशुल्क सेवा का कई.. <<     BIG NEWS : बिजली कर्मचारी की मौत पर बवाल, आक्रोशित.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2023, 11:23 am
KHABAR : टॉवर पर चढ़े युवक का सुसाइड ड्रामा, सिक्सलेन के लिए ठेला हटने से दे रहा था खुदकुशी की धमकी, चूना भट्टी चौराहे पर डेढ़ घंटे तक जाम, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। कोलार सिक्सलेन निर्माण के चलते भोज यूनिवर्सिटी की बाउंड्रीवाल के पास ठेला नहीं लगा पा रहा एक युवक शनिवार रात चूना भट्टी चौराहा स्थित 80 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया। लगभग एक घंटे तक वह टॉवर पर चढ़ा रहा। उसकी मांग थी उसे सूप का ठेला लगाने की इजाजत दी जाए। जब उसे आश्वासन दिया तब जाकर वह नीचे उतरा। इस दौरान चौराहे पर भीड़ इकट्ठा होने से डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।


चूना भट्टी पुलिस के मुताबिक विशाल यादव अपनी पत्नी के साथ​मिलकर ठेला लगाता है। सिक्सलेन के निर्माण के कारण नगर निगम से कुछ पहले वहां से सभी ठेलों को हटा दिया था। तब से ही विशाल बेरोजगार घूम रहा है। एडिशनल डीसीपी महावीर मुजाल्दे का कहना है कि शनिवार की रात करीब 9 बजे शराब के नशे में विशाल टॉवर पर चढ़ गया। वह खुदकुशी करने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने विशाल के पड़ोस में ठेला लगाने वाले उसके दोस्त को बुलाया। विशाल को नीचे लाने के लिए दोस्त टॉवर पर चढ़ा। यह ड्रामा एक घंटे तक चला।


पुलिस और स्थानीय पार्षद ने उसे आश्वासन दिया कि वह मर्जी से कहीं भी सूप का ठेला लगा सकता है। इस बीच फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम भी पहुंच गईं थी। लोग वीडियो बनाने लगे। वाहनों की लंबी कतार लगने से चौराहे पर चारों तरफ जाम लग गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE