BREAKING NEWS
सिरोही जिले के माउंट आबू में मौसम ने बदली.. <<     कुंडा में होगा भव्य श्रीराम कथा महोत्सव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जमुनिया और खेत पर बना.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस का ऑपरेशन क्लीनअप, जब एक्शन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर बना राहत का केंद्र, सरकारी.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में 1 करोड़ की चोरी का.. <<     शहडोल में पेट्रोल संकट गहराया, कई पंप शटडाउन;.. <<     बड़वानी में पहली बार पहुंचे भाजयुमो प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : छोटे से गांव की बेटी बनी असिस्टेंट.. <<     BIG NEWS : 4 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था इनामी.. <<     शहडोल की छात्रा को इंस्टाग्राम पर फंसाकर ले.. <<     उमरिया जिले के बांधवगढ़ में टाइगर के हमले से.. <<     छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता, दुष्कर्म मामले के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का सेतखेड़ी गांव और खेत के.. <<     डीजल बचत रैली के बीच सरकारी गाड़ी से पौधे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रक्तदान शिविर के साथ शुरू हुई आईएमए की 15.. <<     VIDEO NEWS: रक्तदान से शुरू हुई डॉक्टर्स डे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2023, 12:52 pm
NEWS : जैन समाज सदैव सेवा और सदभाव में अग्रणी रहता है, चित्तौड़गढ़ वासियों से मिला स्नेह और सहयोग एक अमिट याद- कलेक्टर अरविंद पोसवाल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ में नागरिकों का जो स्नेह और सहयोग मिला वो एक अमिट याद के रूप में हृदय में रहेगा। निवर्तमान कलेक्टर पोसवाल ने कहा कि चित्तौड़गढ़ से कलेक्टर का ट्रांसफर हुआ है अरविंद पोसवाल का नहीं। चित्तौड़गढ़ मुझसे और मैं चित्तौड़गढ़ से जुड़ा रहूंगा और प्रयास करूंगा कि आपके सुख दुख के अवसरों पर आपके बीच रह पाऊं।
जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल का उदयपुर स्थानांतरण होने पर समग्र जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था श्री महावीर जैन मंडल और श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल चित्तौड़गढ़ की ओर से  केशव माधव सभागार में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोलते हुए पोसवाल ने कहा कि सम्पूर्ण देश में जैन समाज सेवा और परोपकार के कार्यों में अग्रणी रहता है और चित्तौड़गढ़ में भी जैन समाज ने सदैव प्रशासन का सहयोग करते हुए भगवान महावीर के सिद्धांत जीओ और जीने दो को आत्मसात करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी पूर्ण सहभागिता निभाई है। उन्होंने महावीर जयंती महोत्सव 2023 के कार्यक्रमों रक्तदान, रन फॉर अहिंसा, जैन मेला के सफल आयोजनों को याद करते हुए कहा कि मुझे इन कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का सुअवसर मिला और मैं इन कार्यक्रमों के माध्यम से आप सभी से जुड़ पाया। प्रारंभ में श्री महावीर जैन मंडल अध्यक्ष डा आई एम सेठिया, नवयुवक मंडल अध्यक्ष ऐवंत मेहता ने मेवाड़ी पाग पहनाकर और संरक्षक ललित सेठिया, पारसमल जैन, महिला मंडल अध्यक्ष ज्योति चंडालिया, युवा संगठन अध्यक्ष आदित्य नागोरी ने जैन उपरना और शॉल ओढ़ा कर परंपरागत रूप से पोसवाल का स्वागत किया। 
पोसवाल को सम्मान स्वरूप अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया जिसका वाचन मंडल प्रचार प्रसार सचिव सुधीर जैन ने किया। सभी ने कल्याणकारी नवकार मंत्र की विशाल तस्वीर स्मृति स्वरूप भेंट की। 
स्वागत उद्बोधन में मंडल अध्यक्ष डा आई एम सेठिया ने अरविंद पोसवाल के कार्यकाल को चित्तौड़गढ़ के विकास की महत्वपूर्ण धुरी बताया और कहा कि वे सदैव आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सजग और तत्पर रहे। उनके कार्यकाल के विकास कार्यों को चित्तौड़गढ़ निवासी वर्षों तक याद रखेंगे। जैन समाज के प्रति पोसवाल की सकारात्मक भावना रही और सामाजिक कार्यक्रमों में उन्होंने आतिथ्य स्वीकार किया।
नवयुवक मंडल अध्यक्ष ऐवंत मेहता ने अरविंद पोसवाल को यूथ आइकॉन बताया और कहा कि युवा कार्यक्रमों में उन्होंने सदैव मार्गदर्शन किया। मंडल प्रचार प्रसार सचिव सुधीर जैन, हस्तीमल चंडालिया, मुकेश नाहटा और महिला मंडल अध्यक्ष ज्योति चंडालिया ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सुधीर जैन ने किया और मंडल महासचिव रणजीत सिंह नाहर ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष संपत डांगी, नवयुवक मंडल संरक्षक लोकेश डांगी, राजेश पोखरना, मुकेश नाहटा, ऋषभ डांगी, प्रवीण बोहरा, लोकेश चोरड़िया, विपिन नाहर, मुकेश चिपड़, हस्तीमल चंडालिया, नरेंद्र पोखरना, नवीन पटवारी, पिंटू मोदी, कमलेश सिंघवी, अभिषेक लोढ़ा, राजेश भड़कत्या, सौरभ भड़कत्या, मनोज हिंगड़, अभिषेक श्रीश्रीमाल, मुकेश वेद, रतनलाल बोहरा, ऐवन्त पोखरना, अनिल नाहर, राजू वेद, रमेश अजमेरा, पवन पटवारी, अनिता बाबेल, आशा वेद, रेखा गलुंडिया, मैना बज, अक्षांश नाहटा, पूर्णेश जैन, नितिन मेहता, रवि, प्रतीक श्रीश्रीमाल, सुनील लोढ़ा, भड़कत्या, आयुष भड़कत्या अजय नाहर आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE