BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, 228.. <<     खरगोन में प्राकृतिक खेती पर महा-मंथन, सीता.. <<     कालापीपल पुलिस की बड़ी कामयाबी, किसानों से.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NEWS : तेरापंथ युवक परिषद का निर्विरोध चुनाव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए कल.. <<     NEWS : बिछोर के रूद्रप्रताप ने शूटिंग में रचा.. <<     NEWS : महेश नवमी पर्व पर 6 दिवसीय क्रिकेट.. <<     NEWS : विश्व योग दिवस पर वंडर सीमेंट के आरके नगर.. <<     महाकाल मंदिर में सीएम मोहन यादव और मनोहर लाल.. <<     उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की महा-तैयारियां.. <<     BIG NEWS : सालरमाला हत्याकांड में उबाल, ज्ञानीबाई.. <<     KHABAR : इमाम हुसैन की याद में निकली मुहर्रम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2023, 5:44 pm
KHABAR : जिले में राज्‍य आनंद संस्‍थान के नोडल अधिकारी जितेश श्रीवास्तव ने किया अल्‍पविराम परिचय कार्यक्रम का आयोजन, कलेक्टर की अध्यक्षता में हुआ संपन्न पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। राज्य आनंद संस्थान प्रदेश के नागरिकों एवं शासकीय सेवकों को परिपूर्ण जीवन जीने की विधा सिखाने एवं कार्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसके तहत 21 से 24 जुलाई 2023 तक राज्‍य आंनद संस्‍थान के नोडल अधिकारी जितेश श्रीवास्तव ने नीमच जिले में विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता एवं मार्गदर्शन दिया। इसी के तहत 21 जुलाई 2023 को जिले के आनंद ग्राम पालसोड़ा का भ्रमण कर अवलोकन किया। जहां ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, पटवारी एवं ग्रामीणजनों से चर्चा कर आनंदग्राम की परिकल्पना से अवगत कराया।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नीमच में गत दिवस अल्पविराम परिचय कार्यक्रम कलेक्टर दिनेश जैन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। परिचय कार्यक्रम में 16 शासकीय विभागों से 50 अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर कलेक्टर दिनेश जैन द्वारा आनंद संस्थान की गतिविधियों की सराहना करते हुए समस्त कर्मचारियों को आनंद संस्थान की गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। कलेक्टर ने कहा, कि जीवन की खुशी एवं आनंद की चाबी हमारे हाथ में हो तथा उसे कैसे प्राप्त करें। कार्यक्रम का संचालन जितेश श्रीवास्तव, मधु परिहार एवं पुष्पेन्द्र सिसोदिया जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य  ज्ञानवर्धन श्रीवास्तव, डाइट नीमच प्रभारी प्राचार्य चंद्रप्रकाश शर्मा का सहयोग रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE