चित्तौड़गढ़। तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव निर्वाचन अधिकारी तुषार सुराणा एवं लोकेश सिंघवी की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अविनाश भानावत ने अध्यक्ष पद के लिए मुदित जैन के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन भरत सिंघवी, पूर्व अध्यक्ष सौरभ ढीलीवाल तथा उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से किया।
सर्वसम्मति मिलने पर निर्वाचन अधिकारियों ने मुदित जैन को तेरापंथ युवक परिषद का निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया तथा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुदित जैन ने कहा कि वे शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे और टीम के साथ मिलकर समाजहित में नए आयाम स्थापित करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकारों से जुड़े अभियानों में परिषद सक्रिय भूमिका निभाते हुए नवाचारों को बढ़ावा देगी।
मुदित जैन के निर्विरोध निर्वाचन पर पारस गोलेछा, पियूष कोठारी, अनिल सिंघवी, शानू सुराणा और आशीष डांगी सहित अन्य सदस्यों ने उन्हें ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया तथा शुभकामनाएं दीं।