नीमच। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत 23वीं किस्त का वितरण शनिवार, 20 जून 2026 को किया जाएगा। इस अवसर पर नीमच जिले के 98,315 पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में 2,000-2,000 रुपये की राशि सीधे अंतरित की जाएगी। जिले के किसानों को कुल 19 करोड़ 66 लाख रुपये का लाभ प्राप्त होगा।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। योजना के तहत अब तक 22 किस्तों का सफलतापूर्वक वितरण किया जा चुका है।
तहसीलवार लाभार्थी एवं राशि
मनासा : 29,808 किसान – 5.96 करोड़ रुपये
नीमच : 18,220 किसान – 3.64 करोड़ रुपये
जावद : 16,950 किसान – 3.39 करोड़ रुपये
सिंगोली : 14,884 किसान – 2.97 करोड़ रुपये
जीरन : 10,737 किसान – 2.14 करोड़ रुपये
रामपुरा : 7,584 किसान – 1.51 करोड़ रुपये
नीमच नगर : 132 किसान – 2.64 लाख रुपये
कृषि विभाग के अनुसार योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर कृषि गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। किस्त जारी होने से जिले के हजारों किसान परिवारों को राहत मिलेगी तथा आगामी कृषि कार्यों में आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।