चित्तौड़गढ़। कर्मचारियों एवं शिक्षकांे के जुलाई माह का वेतन रोकने के आदेश को निरस्त करवाने की मांग को लेकर राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द व्यास के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिला कोषाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के उपशाखा मंत्री रामलक्ष्मण त्रिपाठी ने बताया कि 2004 से पूर्व राज्य कर्मचारियों ने भवन, मरम्मत अग्रिम इत्यादि ऋण लिए थे। कार्यालय द्वारा एक पत्र जारी कर अदेय प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं करने पर जुलाई माह का वेतन रोकने के आदेश दिए है। संगठन ने कर्मचारियों को ऋण को समाप्त करने में आ रही परेशानियों से अवगत कराते हुए पर्याप्त समय दिये जाने तथा वेतन रोकने के आदेश को तत्काल निरस्त कर कर्मचारियों को राहत दिये जाने की मांग की। जिस पर कोषाधिकारी ने राहत दिये जाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के जिला शाशि प्रतिनिधि चावण्ड सिंह चुण्डावत, राशमी उपशाखा अध्यक्ष सुनील परिहार आदि उपस्थित रहे।