BREAKING NEWS
BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, 228.. <<     खरगोन में प्राकृतिक खेती पर महा-मंथन, सीता.. <<     कालापीपल पुलिस की बड़ी कामयाबी, किसानों से.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NEWS : तेरापंथ युवक परिषद का निर्विरोध चुनाव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए कल.. <<     NEWS : बिछोर के रूद्रप्रताप ने शूटिंग में रचा.. <<     NEWS : महेश नवमी पर्व पर 6 दिवसीय क्रिकेट.. <<     NEWS : विश्व योग दिवस पर वंडर सीमेंट के आरके नगर.. <<     महाकाल मंदिर में सीएम मोहन यादव और मनोहर लाल.. <<     उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की महा-तैयारियां.. <<     BIG NEWS : सालरमाला हत्याकांड में उबाल, ज्ञानीबाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2023, 12:31 pm
KHABAR : अपर कलेक्टर कवचे की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक का आयोजन, 03 से 10 अगस्‍त तक सभी सेक्‍टर अधिकारी मतदान केन्‍द्रों का करेंगे निरीक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक अपर कलेक्‍टर महेन्‍द्र सिंह कवचे की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में संयुक्‍त कलेक्‍टर शिवानी तरेटिया, संयुक्‍त कलेक्‍टर प्रियंका मिमरोट, डिप्‍टी कलेक्‍टर अभिषेक शर्मा, डिप्‍टी कलेक्‍टर आनंद मालवीया, डिप्टी कलेक्टर संजीव सक्सेना सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।

अपर कलेक्‍टर कवचे ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण के लिए बनाये गये कंट्रोल रूमों को 24×7 संचालित रखें। कंट्रोल रूम से संबंधित अधिकारी मौके पर उपस्थित रहें। जिले में लगातार मॉनिटरिंग करते रहे और जानकारियां जिला मुख्‍यालय पर भेंजे। सभी एसडीएम, बीएमओ, सीएमओ और पीएचई विभाग के अधिकारी बरसात के संबंध में बैठक कर लें। बरसात में पानी की वजह से बीमारी नहीं फैले इस संबंध में कार्यवाही करें। राजस्‍व विभाग के अधिकारी सीमांकन, बटवारा संबंधित मामलों का निराकरण करें।

अपर कलेक्‍टर कवचे ने कहा कि 02 अगस्‍त को मतदाता सूची प्रारूप का प्रकाशन होगा। 03 अगस्‍त से 10 अगस्‍त तक सेक्‍टर अधिकारी मतदान केन्‍द्रों का निरीक्षण करेंगे। मतदाता सूची का वाचन करेंगे। सभी सेक्‍टर अधिकारियों को इस संबंध में ट्रेनिंग दी गई है। जिले में मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 02 अगस्त से 31 अगस्‍त तक किया जायेगा। जिसमें नवीन मतदाता/छूटे हुऐ पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज, संशोधन, नाम हटाने संबंधी कार्य किया जायेगा।  

अपर कलेक्‍टर कवचे ने कहा कि क्षिप्रा के आस-पास अतिक्रमण हटाने एवं क्षिप्रा में  मिल रहे गंदे पानी के संबंध में क्‍या-क्‍या कार्यवाहियां की गई है। इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारी कार्यवाहियों की रिपार्ट शीघ्र प्रस्‍तुत करें। जिले में कोटवारों का पेमेंट शीघ्र करें। उन्‍होंने कहा कि अधिकारी अपने विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की जानकारी अपडेशन के लिए कोषालय को शीघ्र भेंजे।

अपर कलेक्‍टर कवचे ने कहा कि जिले में 15 अगस्‍त की तैयारियों के संबंध में बैठके आयोजित कर लें। मोहर्रम एवं अन्‍य त्‍योहारों के संबंध शांति समिति की बैठक आयोजित करें। उन्‍होंने कहा कि ‘’मेरा स्‍कूल स्‍मार्ट स्‍कूल’’ अभियान के तहत जिले की स्‍कूलों में टीवी स्‍टांल करें। सीईओ और सीएमओ सामाजिक न्‍याय विभाग से पेंशन प्राप्‍त करने वाले नागरिकों की जानकारी विभाग को प्रेषित करें। उन्‍होंने कहा कि लोक सेवा ग्‍यारंटी के प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करें।  

अपर कलेक्‍टर कवचे ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों निराकरण शीघ्र करें। जिन विभागों के 10 से टीएल प्रकरण लम्बित है, उन विभागों की अलग से बैठक ली जायेगी। समाधान ऑनलाइन शिकायतों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकरण करें।

अपर कलेक्‍टर कवचे ने सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि 500 दिवस से अधिक एक भी शिकायत लम्बित नहीं रहना चाहिए। शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी।

अपर कलेक्‍टर कवचे ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। उन्‍होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE