आगर मालवा। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत ईव्हीएम प्रदर्शन का काम प्रगति पर, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दोनों विधानसभा मुख्यालय स्तर पर ईवीएम प्रदर्शन केंद्र की स्थापना की गई है, इन केन्द्रों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है एवं साथ मतदाताओं को नवीन एपिक कार्ड बनाने की प्रक्रिया के बारे में भी अवगत कराया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आयोग द्वारा जारी क्यूआर कोड के माध्यम से फॉर्म नंबर-06 भरकर ऑनलाइन घर बैठे आवेदन करने की प्रक्रिया बताई जा रही है। साथ ही केंद्र पर आने वाले नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन करने एवं हटाने के बारे में भी अवगत कराया जा रहा है। सोमवार को स्वीप नोडल ओपी विजयवर्गीय ने युवाओं एवं आमजन को इस प्रक्रिया से अवगत कराया। साथ ही विजयवर्गीय ने बताया कि द्वितीय पुनरीक्षण के अंतर्गत 2 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष रूप से आमजन की सुविधा के लिए बीएलओ मतदान केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। 12 एवं 13 अगस्त तथा 19 एवं 20 अगस्त को विशेष शिविरों का आयोजन मतदान केंद्रों पर किया जाएगा। जिसमें आम मतदाता इन शिविरों का लाभ ले सकेंगे। जिला मुख्यालय पर स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केंद्र पर आज विशेष रूप से अधीक्षण यंत्री एमपीईबी मालवीय, उपसंचालक कृषि एनवी वर्मा, को-ऑर्डिनेटर संजीव पाटिल ने भी आमजन को मार्गदर्शन प्रदान किया।