BREAKING NEWS
KHABAR : जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     BIG REPORT : मोहर्रम पर्व को लेकर शाजापुर पुलिस.. <<     BIG NEWS : नीमच में पुरानी पानी टंकी के मेंटेनेंस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मंगल के राशि परिवर्तन से बदलेगा.. <<     SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2023, 6:42 pm
KHABAR : मुख्‍यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आवेदन आमंत्रित, हरिद्धार एवं जगन्‍नाथपुरी की यात्रा करने के इच्छुक व्यक्ति इस तारीख तक उठा सकते हैं लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्‍यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अन्‍तर्गत वरिष्‍ठ नागरिकों, जो 60 वर्ष से अधिक आयु के व्‍यक्ति(महिलाओं के मामले में 2 वर्ष की छूट) जो आयकर दाता न हो, नीमच जिले से प्रथम यात्रा हरिद्धार के लिए 24 से 27 अगस्त 2023 तक होगी। जिसमें नीमच जिले के लिए हरिद्धार की यात्रा के लिए 175 यात्री भेजे जायेगें। हरिव्‍दार यात्रा के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 13 अगस्‍त 2023 तक निकटतम तहसील स्‍तर, स्‍थानीय निकाय, जनपद पंचायत कार्यालय में आवेदन जमा किये जा सकेगें।

इसी तरह द्धितीय यात्रा जगन्‍नाथपुरी यात्रा 5 से 10 सितम्‍बर 2023 तक होगी। जगन्‍नाथपुरी के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 अगस्‍त 2023 तक निकटतम तहसील स्‍तर , स्‍थानीय निकाय, जनपद पंचायत कार्यालय में आवेदन जमा किये जा सकेगें। प्राप्‍त आवेदन पत्र की लॉटरी द्वारा यात्रियों का चयन किया जावेगा। आवेदक एक या एक से अधिक स्‍थान के ‍लिए यात्रा के लिए आवेन प्रस्‍तुत कर सकते है, परन्‍तु यह केवल एक ही स्‍थान की यात्रा कर सकेगे। यदि लाटरी में एक से अधिक स्‍थानों की यात्रा के लिए चयन होता है,तो जिस स्‍थान की यात्रा में उसका नाम चयन सूची में उपर है, उस स्थान के लिए उसे चयनित समझा जायेगा। किसी व्‍यक्ति का चयन किसी यात्रा के लिए हो जाता है, और यदि उसके पश्‍चात आयोजित होने वाली यात्रा की चयन सूची में भी उसका नाम है, तब बाद वाली चयन सूची से उसका नाम हटा दिया जावेगा। जिन यात्रियों ने उक्‍त योजना के तहत पूर्व में यात्रा की हो, उनको इन यात्राओं में आवेदन करने की पात्रता नही होगी।

तीर्थ यात्रियों को विशेष ट्रेन द्वारा प्रस्‍थान के स्‍टेशन से उसी स्‍टेशन तक पहुचाने एवं यात्रा के दौरान यात्रियों के भोजन, नाश्‍ता एवं चाय, यात्रियो के रूकने, तीर्थ स्‍थल तक बसों आदि से ले जाने वापस ट्रेन में लाने एवं गाईड आदि की व्‍यवस्‍था भारत सरकार के उपक्रम आई.आर.सी.टी.सी. द्वारा उनके पैकेज अनुसार की जावेगी। व्‍यक्तिगत उपयेाग की सामग्री यथा सामान आदि साथ में रखने तथा यात्रा के दौरान यात्रियों को अपने साथ ओरिजनल आधार कार्ड, वोटर कार्ड एवं वैक्सीनेशन साटिर्फिकेट की छायाप्रति अनिवार्यतरू रखना होगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE