नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच के केमिस्ट श्री सुरेश पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुराने हॉट मैदान स्थित पानी की टंकी की सफाई एवं आवश्यक संधारण (मेंटेनेंस) कार्य किया जाना है। इस कारण उक्त टंकी से होने वाला जल प्रदाय एक दिन आगे बढ़ाया गया है।
उन्होंने बताया कि 20 जून की निर्धारित जल सप्लाई 21 जून को प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार 21 जून की सप्लाई 22 जून को तथा 22 जून की सप्लाई 23 जून को दी जाएगी। इसी क्रम में आगामी जल प्रदाय व्यवस्था भी एक-एक दिन आगे बढ़ती रहेगी।
नगर पालिका परिषद ने नागरिकों से सहयोग एवं आवश्यकतानुसार जल का संग्रह कर उपयोग करने की अपील की है।