BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मेरा युवा भारत और आयुष विभाग ने दिया योग.. <<     KHABAR : कल थिरकेगा माहेश्वरी भवन, होगा डांसिंग.. <<     BIG REPORT : नीट पुनर्परीक्षा में सुरक्षा का अभेद्य.. <<     देवास में सीजिंग ऑफिस पर पत्थरबाजी, CCTV फुटेज.. <<     नीमच में अभूतपूर्व सुरक्षा प्रोटोकॉल जाजू.. <<     बेहरावल विद्युत सब स्टेशन पर करंट लगने से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नीमच के मेडिकल.. <<     मुरैना में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की.. <<     देवास में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,गणेश.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम बोलिया और सुबह का.. <<     KHABAR : करंट से आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, परिजनों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का.. <<     KHABAR : पानी में योग का अनूठा संगम, ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : मंदसौर में सांसद, कलेक्टर और हजारों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2023, 7:27 pm
KHABAR : कलेक्‍टर जैन की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन-2023 में पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए गठित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 में पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए गठित मान्‍यता प्राप्‍त राजनैतिक दलों की बैठक कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में बुधवार को सम्पन्न हुई। बैठक में एडीएम नेहा मीना, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू, सहित मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त दल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर जैन ने कहा,कि पारदर्शी, निष्पक्ष, स्‍वतंत्र एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए आयोग के निर्देशों का पालन किया जाना आवश्‍यक है। किसी परिवार में 6 से अधिक व्‍यक्ति है, तो उनका सत्‍यापन कर, नामावली की शुद्धता पर विशेष ध्‍यान दिया जायेगा। सभी नियुक्‍त सेक्‍टर अधिकारी नामावली का वाचन कर, सत्‍यापन करेगें। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया तथा निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी के महत्वपूर्ण बिन्दुओं से राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। कलेक्‍टर जैन द्वारा बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं प्रेस प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रारूप निर्वाचन नामावली की सीडी भी प्रदाय की गई।

बैठक में एडीएम नेहा मीना ने कहा, कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरी पारदर्शिता रखी जायेगी। सेक्‍टर अधिकारी बूथ का निरीक्षण भी करेगें। विशेष शिविर आयोजित कर, मतदाता सूची का वाचन किया जायेगा।     

बैठक में मास्‍टर ट्रेनर डॉ.राजेश पाटीदार ने मतदाता विवरण, नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम, मतदान केन्‍द्रों का युक्तियुक्‍तकरण, मतदान केन्‍द्रों के परिवर्तन संबंधी विस्‍तृत जानकारी देते हुए कहा, वोटर हेल्‍पलाईन अवश्‍य डाउनलोड करलें, ताकि निर्वाचन से संबंधित जानकारी प्राप्त हो सके। मास्‍टर ट्रेनर डॉ.पाटीदार ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 कार्यक्रम, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, मतदाताओं की संख्‍या सहित मतदाता सूची के बारे में अवगत कराया।

बैठक में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने सुझाव दिए। बैठक में राजनैतिक दल के प्रतिनिधि पवन कुमार दुबे, बृजेश मित्‍तल, प्रेमचन्‍द्र कलोसिया, अशोक सागर, सहित पत्रकार, मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE