BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2026, 11:03 am
KHABAR : 2030 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य, समीक्षा बैठक में जुड़े उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, सरकार का उद्देश्य हर नागरिक को बेहतर उपचार, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा द्वारा आयोजित 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल देवास कलेक्टर कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

बैठक में टीबी उन्मूलन अभियान की प्रगति, मरीजों की पहचान, जांच और उपचार की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार वर्ष 2030 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य पर कार्य कर रही हैं। अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग, समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, नए मेडिकल अधिकारियों की नियुक्ति, अस्पतालों में संसाधनों की उपलब्धता और टेलीमेडिसिन सेवाओं के विस्तार पर भी चर्चा हुई।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर नागरिक को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि आधुनिक तकनीक के माध्यम से आमजन को बेहतर इलाज मिल सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE