नीमच। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पालसोड़ा में योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अभिभावक, विद्यालय स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण देविपुरा प्राथमिक विद्यालय के मेधावी छात्र विकास गरासिया रहे। विकास ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में संकुल स्तर पर सर्वाधिक 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं तथा वर्तमान में कक्षा छठी में अध्ययनरत हैं। विद्यालय प्रबंधन ने उनकी इस उपलब्धि को सम्मान देते हुए उन्हें कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उनका पुष्पहार पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
योग संबंधी गतिविधियों का आयोजन भेरूलाल बेकुंदिया के मार्गदर्शन में किया गया। उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह जानकारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालसोड़ा के प्रभारी प्राचार्य द्वारा दी गई।