BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मेरा युवा भारत और आयुष विभाग ने दिया योग.. <<     KHABAR : कल थिरकेगा माहेश्वरी भवन, होगा डांसिंग.. <<     BIG REPORT : नीट पुनर्परीक्षा में सुरक्षा का अभेद्य.. <<     देवास में सीजिंग ऑफिस पर पत्थरबाजी, CCTV फुटेज.. <<     नीमच में अभूतपूर्व सुरक्षा प्रोटोकॉल जाजू.. <<     बेहरावल विद्युत सब स्टेशन पर करंट लगने से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नीमच के मेडिकल.. <<     मुरैना में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की.. <<     देवास में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,गणेश.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम बोलिया और सुबह का.. <<     KHABAR : करंट से आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, परिजनों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का.. <<     KHABAR : पानी में योग का अनूठा संगम, ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : मंदसौर में सांसद, कलेक्टर और हजारों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2023, 7:39 pm
KHABAR : कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में जिले के 7 गांवो में कल होगा राजस्व संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए शिविरों का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में नीमच जिले में राजस्व विभाग से संबंधित ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष राजस्व सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले की सभी तहसीलों में प्रत्येक गुरुवार को राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदारों द्वारा क्षेत्र के एक-एक गांव में विशेष राजस्व सेवा शिविर आयोजित किये जाकर, राजस्व संबंधी आवेदनों, शिकायतों, सीमांकन, नामांतरण बंटवारा, राजस्व रिकार्ड में सुधार, भू-अधिकार एवं ऋण पुस्तिका का वितरण, रास्ते संबंधी विवाद का निराकरण, सार्वजनिक मार्ग चरनोई भूमि, शमशान भूमि मंदिर भूमि, सार्वजनिक स्थान आदि के अतिरिक्त नदी नालों पर से अतिक्रमण को रोकने एवं अतिक्रमण की सूचना प्राप्त होने पर स्थल का मौका मुआयना कर किए गए, अतिक्रमण को तत्काल हटाने का कार्य किया जावेगा।

संयुक्त कलेक्टर प्रीति संघवी ने बताया,कि राजस्व सेवा अभियान 2023 के तहत गुरुवार 3 अगस्‍त 2023 को प्रातः11 बजे से शाम 4 बजे तक कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में नीमच तहसील के ग्राम पीपलोन, जावद तहसील के गांव अठाना,  बराडा, मनासा तहसील के गॉव ढाकनी, भदवा, बरथून,  रामपुरा तहसील के गॉव डायली में विशेष राजस्व सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित होकर ग्रामीणों की राजस्व से संबंधित विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करेंगे।

कलेक्टर दिनेश जैन ने ग्रामीणों से राजस्व सेवा अभियान के तहत आयोजित इन विशेष राजस्व सेवा शिविरों में उपस्थित होकर अपनी राजस्व संबंधी समस्याओं शिकायतों का निराकरण करवाने का आग्रह किया है। संयुक्त कलेक्टर प्रीति संघवी ने सभी तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, प्रभारी तहसीलदारों को निर्देशित किया है, कि वे राजस्व सेवा शिविर की तिथियों का कोटवारों के माध्यम से मुनादी करवाकर, पटवारियों के माध्यम से राजस्व सेवा शिविर की तिथियों का संबंधित गांवों में व्यापक प्रचार प्रसार करें और अधिकाधिक ग्रामीणों को इन शिविरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE