BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मेरा युवा भारत और आयुष विभाग ने दिया योग.. <<     KHABAR : कल थिरकेगा माहेश्वरी भवन, होगा डांसिंग.. <<     BIG REPORT : नीट पुनर्परीक्षा में सुरक्षा का अभेद्य.. <<     देवास में सीजिंग ऑफिस पर पत्थरबाजी, CCTV फुटेज.. <<     नीमच में अभूतपूर्व सुरक्षा प्रोटोकॉल जाजू.. <<     बेहरावल विद्युत सब स्टेशन पर करंट लगने से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नीमच के मेडिकल.. <<     मुरैना में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की.. <<     देवास में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,गणेश.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम बोलिया और सुबह का.. <<     KHABAR : करंट से आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, परिजनों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का.. <<     KHABAR : पानी में योग का अनूठा संगम, ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : मंदसौर में सांसद, कलेक्टर और हजारों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2023, 7:46 pm
KHABAR : सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 के सफल आयोजन में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है, आयुष सभागृह में आयोजित सभा में डॉ. सिसौदिया ने कहा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल आयोजन में मिडीया की महत्वपूर्ण भूमिका है। मीडीया संवेदीकरण सभा को संबोधित करते हुए, जिला टीकाकरण अधिकारी बी.एल.सिसोदिया ने कही। भारत सरकार के निर्देश पर देश व प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में भी मिशन इंद्रधनुष अभियान का आयोजन तीन चरणों 7 से 12 अगस्त, 11 से 16 सितत्बर,  एवं 9 से 14 अक्टूबर 2023 में  किया जा रहा है। उक्त अभियान की तैयारी एवं इसमें मिडीया की भूमिका के लिए मिडीया संवेदीकरण सभा का आयोजन आयुष सभागृह मे किया गया।

डॉ. सिसोदिया ने बताया कि प्रतिवर्ष एक हजार जिवीत जन्म पर लगभग 52 बच्चो की मृत्यु हो जाती है। इन बच्चों को समय पर टीकाकरण, दस्त प्रबंधन, निमोनिया प्रबंधन, एनिमिया नियंत्रण एवं आवश्यक होने पर रैफरल सेवाए प्रदाय करनेपर अधिकांश बच्चो का जीवन बचाया जा सकता है। इन बच्चों में से कई बच्चे जो टीकाकरण से वंचित रह जाते है। मिशन इंद्रधनुष में आशा के माध्यम से घर-घर जाकर हेड कांउंट सर्वे करवाया जाकर छुटे बच्चो की लाईन लिस्ट तैयार की जा रही है। इन बच्चों को 7 अगस्त 2023 से यू-विन पोर्टल के माध्यम से सेवाए प्रदाय की जावेगी।      

डॉ. सिसोदिया ने बताया कि समुदाय में टीकाकरण के प्रति जागरूकता का अभाव, मजदूरी का नुकसान होने से टीकाकरण केन्द्र नही आना, बच्चों का अन्य स्थान पर पलायन होने जैसे अनेक कारण होने से बच्चे टीकाकरण से वंचित रह जाते है। इन जैसे बच्चों को ट्रैस कर, उनको टीकाकृत करने में यू- विन पोर्टल का अत्याधिक महत्व होगा। इस पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण हेतु बच्चो एवं गर्भवती माताओं को पहले से पंजीकृत कर सकेंगे, तथा उनको ट्रेक करके जहां भी होंगे वहां मेसेज कर, टीकाकृत कर सकेंगे। साथ सी-र्पाेटल के माध्यम से ड्यु लिस्ट भी बन जाऐगी। इस प्रकार बच्चों में टीकाकरण के सम्बन्ध मे इंद्रधनुष अभियान एवं यूविन पोर्टल वरदान साबित होगा। उन्‍होने 18 अगस्त से 7 सितम्बर 2023 तक आयोजित होने वाले दस्तक अभियान में प्रदाय की जाने वाली सेवाएं जैसे एनिमिया की स्क्रीनिंग, दस्त प्रंबधन,निमोनिया प्रबंधन, विटामिन ए अनुपूरण, पूरक पोषण आहार परामर्श, जन्मजात विकृति की पहचान, जन्मजात मोतियाबिन्द श्रवण दोष की पहचान,कुपोषित बच्चो की पहचान, एस. एन. सी.यू. एवं एन.आर.सी.से डिस्चार्ज बच्चो का फालोअप सहित 13 सेवाओं के बारे मे विस्तार से बताया और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। संवेदीकरण सभा में सभी प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडीया के प्रतिनिधि‍ उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE