चित्तौडगढ। अंगदान कर आप किसी के जीवन को बचा सकते है। आज अधिकांश व्यक्ति अंग उपलब्ध नही होने के कारण अपनी जान गंवा बेठते है। अंगदान के क्षैत्र में विभिन्न स्वंय सेवी संस्था कार्यरत है। सामाजिक सरोकार के कार्य को नवाचार के रूप में लेकर 03 अगस्त से 17 अगस्त तक पूरे प्रदेश में अंगदान जीवनदान-महाअभियान की शुरूआत की जा रही है।
अभियान के अन्तर्गत विभिन्न विभागो, स्वंय सेवी संस्था, स्काउट, गाईड, नेहरू युवा केन्द्र, निजी नर्सिग काॅलेजो, निजी एवं राजकीय चिकित्सालयो, विद्यालयो, गृह विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जावेगे।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, केमिस्ट एसोसिएशन, डॉक्टर्स एसोसिएशन, लायंस क्लब, महावीर इन्टरनेशनल आदि के समन्वित प्रयासों से जिला स्तर पर ब्लॉक स्तर पर, पंचायत और गांव ढाणी में जन जागृति के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे लोगों में अंगदान जीवन दान की परिकल्पना को समझ कर उसका आत्मसात करे।
इसके लिए जिले के प्रभावशाली व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, प्रमुख धर्म गुरुओं सेलिब्रिटीज, अंग डोनर्स, कैडेवर डोनेट करने वाले परिवार जनों विभिन्न प्रकार के संस्थाओं से जुड़े हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिला कलेक्टर के नेतृत्व में प्रत्येक स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर मीडिया के सहयोग के माध्यम से आमजन तक इस अभियान को सफल बनाने के बारे में जनजागृति पैदा की जावेगी
राज्य स्तर से अभियान की शुरूआत-
तीन अगस्त को राज्य स्तर से जिला, पंचायत, ग्राम पंचायत, ग्राम स्तर पर विडीयो कान्फ्रेन्सिग के माध्यम से शपथ कार्यक्रम आयोजित होगा। अंगदान के लिये प्रेरित किया जा का अंगदान को बढावा देने के लिये जागरूकता पखवाडा की शुरूआत की जावेगी। अभियान के अन्तर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता, स्लोगन, पोस्टर, फ्लेक्स, बैनर सामग्री को प्रदर्शित किया जावेगा। अंगदान से आमजन को लाभान्वित किया जा सकेगा। अभियान मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले संस्थानो को अभियान की समाप्ति पर सम्मानित भी किया जावेगा।
दो प्रकार से अंगदान हो सकता है पहला जीवित एंव दूसरा मृत्यु उपरान्त अंगदान।
जीवीत में व्यक्ति जीते जी अंगदान कर सकता है। एक व्यक्ति अपने अंगो को दान कर 50 व्यक्तियो की जान को बचा सकता है, यकृत, गुर्दे, अग्नाशय, फेफडे, आंत, आंख, किडनी, लीवर दान किया जा सकता है।