BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मेरा युवा भारत और आयुष विभाग ने दिया योग.. <<     KHABAR : कल थिरकेगा माहेश्वरी भवन, होगा डांसिंग.. <<     BIG REPORT : नीट पुनर्परीक्षा में सुरक्षा का अभेद्य.. <<     देवास में सीजिंग ऑफिस पर पत्थरबाजी, CCTV फुटेज.. <<     नीमच में अभूतपूर्व सुरक्षा प्रोटोकॉल जाजू.. <<     बेहरावल विद्युत सब स्टेशन पर करंट लगने से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नीमच के मेडिकल.. <<     मुरैना में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की.. <<     देवास में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,गणेश.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम बोलिया और सुबह का.. <<     KHABAR : करंट से आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, परिजनों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का.. <<     KHABAR : पानी में योग का अनूठा संगम, ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : मंदसौर में सांसद, कलेक्टर और हजारों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2023, 8:06 pm
REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में हुआ स्टैंडिंग कमिटी की बैठक का आयोजन, निर्वाचन नामावली के प्रारूप का प्रकाशन कर तय की दावे-आपत्तियों की तारीख, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर तन्वी हुड्डा की अध्यक्षता में फोटो निर्वाचक नामावली 2023 के प्रारूप प्रकाशन किये जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई है।

बैठक में बताया गया कि बीएलओ द्वारा घर-घर जा कर किये गये सत्यापन, मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण / पुनर्व्यवस्था, निर्वाचक नामावली में धुंधली, खराब गुणवत्ता और विनिर्देशन और गैर-मानवीय छवियों को प्रति स्थापित कर, अच्छी गुणवत्ता वाली तस्वीरों को सुनिश्चित करते हुए छवि गुणवत्ता में सुधार एवं खण्ड / भागों की पुनर्रचना और मतदान केन्द्रों के खण्ड / भाग की सीमाओं के स्थान के प्रस्तावित पुनर्गठन का अंतिम रूप, मतदान केन्द्रो की सूची एवं कन्ट्रोल टेबल का अवलोकन किया गया।

बैठक में निर्वाचन नामावली के प्रारूप का प्रकाशन कर 31 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियादर्ज करने को कहा गया। इसी के साथ 12,13, 19 एवं 20 अगस्त को विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। 22 सितम्बर तक दावे एवं आपत्तियों का निराकरण के निर्देश दिए गए। 29 सितम्बर तक नामावली के हेल्थ पैरामीटर की जाँच कर अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग से अनुमति प्राप्त करने एवं डाटाबेस को अपडेट कर परिशिष्टो को मुद्रित करने को कहा गया। इसी के साथ बताया गया कि 04 अक्टूबर को निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

बैठक में अपर कलेक्टर एस.एस. मुजाल्दा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पी. एल. कुर्वे, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकिता प्रजापति, विभागीय अधिकारी राजस्व हरिशंकर विश्वकर्मा, निर्वाचन सुपरवाइजर प्रकाश सिंगाड़िया, मनोज अरोरा, भानु भूरिया, सोमसिंह सोलंकी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE