धार। पर्यावरण संरक्षण एवं परिसर को हरा-भरा बनाये रखने केे उद्देश्य से बुधवार को 34वीं वाहिनी विसबल धार में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। जिसमें 34वीं वाहिनी विसबल धार के कमाण्डेंट भगवत सिंह विरदे , डिप्टी कमाण्डेंट रचना भदौरिया सहित कार्यालय का समस्त स्टाफ एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा बडी संख्या में पौधों का रोपण किया तथा पौधों की देखभाल हेतु संकल्प लिया गया।