धार। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान इस बार भी जोर शोर से चलाया जाएगा। डाकपाल मुख्य डाकघर ने बताया कि देश के 1.6 लाख डाकघरों से भी झंडों की बिक्री की जाएगी। डाकघरों में झंडों की बिक्री जल्द ही शुरू हो जाएगी। लोग अपने नजदीकी डाकघर में जाकर झंडा खरीद सकते है। डाक विभाग की ई-पोस्ट ऑफिस सुविधा के माध्यम से भी राष्ट्रीय ध्वज खरीद सकेंगे द्य राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम से नागरिको को जोड़ने के लिए डाकघर कई जागरूकता गतिविधियां (जनभागीदारी कार्यक्रम) भी आयोजित करेगा द्य नागरिक इन गतिविधियों में भाग ले सकते है। इंदौर मोफसिल सम्भाग के देवास, धार, इंदौर जिले के सभी 52 डाकघरों (महू एमडीजी, मनावर, कुक्षी, देपालपुर, पीथमपुर, सोनकद इत्यादि) में 25 रूपये की दर से तिरंगे की बिक्री एवं वितरण होगा।