BREAKING NEWS
KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास में नीट परीक्षा आज, 2000$ परीक्षार्थी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2023, 6:28 pm
KHABAR : मंदसौर जिले की पारेषण क्षमता को मिली सृदढ़ता, गरोठ में एमपी ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया 50 एम.व्ही.ए. क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। एम.पी. ट्रांसको (म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने मंदसौर जिले के 132 के.व्ही. सबस्टेशन गरोठ में 50 एम.व्ही.ए. क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत किया है। इससे मंदसौर जिले की विद्युत पारेषण क्षमता सुदृढ़ हुई है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि मंदसौर जिले के गरोठ क्षेत्र में कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं की विद्युत की बढ़ती मांग के मद्देनजर एम.पी. ट्रांसको ने सबस्टेशन की क्षमता वृद्धि करते हुये 50 एम.व्ही.ए. क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना कर इसे ऊर्जीकृत किया है। इस ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से गरोठ सबस्टेशन की क्षमता बढ़कर 110 एम.व्ही.ए. हो गई है। लगभग 5 करोड़ 76 लाख रूपये की अनुमानित लागत से स्थापित इस ट्रांसफार्मर को इंदौर स्काडा सेंटर से रिमोट टेक्नालॉजी के माध्यम से ऊर्जीकृत करने में सफलता हासिल हुई है। अब मंदसौर जिले में गरोठ और भानपुरा तहसील से जुड़े 210 गांवों के 55 हजार विद्युत उपभोक्ताओं को फायदा पहुँचेगा। अब उन्हें उचित वोल्टेज पर गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति होगी।

मंदसौर जिले में पहली बार रिमोट से हुआ ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत-
एम.पी. ट्रांसको मंदसौर के अधीक्षण अभियंता केएम सिंघल ने बताया कि इंदौर से एच.एम.आई (हयूमन मशीन इंटरफेस) तकनीक का उपयोग करते हुये कम्प्यूटर का माउस क्लिक कर 180 किलोमीटर दूर गरोठ में इस ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया गया। मंदसौर जिले में इस तकनीक का उपयोग पहली बार किया गया है। इस तकनीक में मानव और कम्प्यूटर मशीनों के तालमेल से सबस्टेशनों के उपकरणों को नियंत्रित और संचालित किया जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE