नीमच। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत संचालित समस्त योजनाओं की ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया गया है। माह जून 2023 की ग्रेडिंग उपसचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल द्वारा 3 अगस्त 2023 को जारी ग्रेडिंग में नीमच जिला प्रदेश में ए प्लस के साथ तृतीय स्थान पर बरकरार है। कलेक्टर दिनेश जैन एवं जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद के मार्गदर्शन में प्रदेश में नीमच जिले ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद द्वारा ग्रामीण विकास विभाग की समस्त योजनाओं की समय समय पर समीक्षा कर, शासन निर्देशानुसार योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का त्वरित निराकरण, निर्धारित लक्ष्यपूर्ति, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यदक्षता बढाने हेतू मोटिवेट करने के परिणाम स्वरुप ही पूर्व में भी जिला निरंतर शीर्ष पर रहा है। इस उपलब्धि में जिले के सभी जन प्रतिनिधियों का विशेष सहयोग तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कठिन परिश्रम से यह स्थान हासिल हुआ है। इस उपलब्धि पर गुरु प्रसाद द्वारा ग्रामीण विकास विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है।