BREAKING NEWS
KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास में नीट परीक्षा आज, 2000$ परीक्षार्थी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2023, 8:22 pm
KHABAR : कलेक्‍टर जैन ने मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, अब स्कूल व कॉलेज तहत पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन ने कलेक्‍टोरेट परिसर नीमच से गुरूवार को मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने एवं मतदान से संबंधित प्रक्रिया को सुलभ रूप से समझाने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक मतदाता जागरूकता वाहन रवाना किया गया।

कलेक्‍टर जैन ने बताया कि जागरूकता वाहन जिलें के प्रत्येक मतदान केंद्रों के साथ भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, हाट-बाज़ार, स्कूल एवं कॉलेज आदि में जाकर मतदाताओं को जागरूक करेंगे। सभी जागरूकता वाहनों पर एलईडी वॉल लगाई गई है, जिस पर मतदाता जागरूकता संबंधी अनेक फिल्मों का प्रदर्शन मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक कर, अपने मताधिकार के उपयोग के लिए प्रेरित किया जायेगा। इसी के साथ जागरूकता वाहनों पर ईवीएम एवं वीवीपेट का भी प्रदर्शन कर मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया सुलभ रूप से दी जायेगी।

मतदाता जागरूकता के साथ इन वाहनों का उद्देश्य 2 से 31 अगस्त तक चलने वाले द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण -2023 अंतर्गत मतदाताओं से अपील की जायेगी कि जिन मतदाताओं ने 18 वर्ष की उम्र पूरी कर ली है साथ ही जो मतदाता एकअक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे है, वे अपने मतदान केन्द्र पर बीएलओ से संपर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से भी नाम जोड़ने आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। एक माह तक चलने वाले अभियान अंतर्गत जिले के सभीमतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने या मतदाता परिचय पत्र में सुधार हेतु आवेदन प्राप्त करेंगे।

इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ एवं स्‍वीप नोडल अधिकारी गुरूप्रसाद, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू, मास्‍टर ट्रेनर डॉ.राजेश पाटीदार, अतिरिक्‍त सीईओ अरविंद डामोर व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE