BREAKING NEWS
KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<     NEWS : भामस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन में भारतीय.. <<     BIG NEWS : 101 क्विंटल फूलों से सजा किलेश्वर महादेव.. <<     NEWS : सिंधी समाज ने मनाया सिंध स्मृति दिवस,.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा का भव्य श्रृंगार! अरुल अरोरा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2023, 8:08 pm
BIG NEWS : सीएम शिवराज का रोड शो और मनासा में गिरा दूसरा स्वागत मंच, दो महिला पटवारियों को आई गंभीर चोट, प्रशासन को लगी आज दोपहर में घटना की सूचना, घायल कर्मचारियों में नाराजगी, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर     

Share On:-

नीमच। कल मनासा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन के दौरान हुए रोड शो में एक नहीं दो मंच टूटे थे। सचिवों वाला मंच तो प्रशासन की संज्ञान में तुरंत आ गया। किंतु एक मंच जो कि स्वागत के लिए पटवारियों ने लगाया गया था, वह मंच भी प्रदेश के मुखिया का स्वागत करने के बाद गिर गया। 
सूत्रों के अनुसार यह बात प्रशासन के संज्ञान में आज दिन में आई। पटवारियों का मंच गिरने के कारण दो महिला पटवारी जख्मी हो गई। पटवारी आरती गुप्ता के पैर में ज्यादा चोट आई है। पटवारी आरती गुप्ता ने बताया कि उनके घायल हो जाने के कारण पैरों से काफी खून भी बहा है। उन्होंने कहा कि सुबह तक जब किसी ने हमारा हाल चाल नहीं जाना तो काफी बुरा महसूस हो रहा था। हालांकि आज प्रशासन को इस बात का पता चला तो तहसीलदार कविता कड़ेला ने आरती गुप्ता के निवास पर पहुंचकर उनकी खैर खबर ली और 25000 रूपए का चेक भी सौंपा। इस घटना में पटवारी सीमा पंवार को भी हल्का फैक्चर आने की खबर हैं। यह जरूर विचारणीय है कि प्रशासन को दूसरा मंच गिरने की घटना का पता चलने में इतनी देर क्यों हुई?

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE