BREAKING NEWS
NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<     NEWS : भामस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन में भारतीय.. <<     BIG NEWS : 101 क्विंटल फूलों से सजा किलेश्वर महादेव.. <<     NEWS : सिंधी समाज ने मनाया सिंध स्मृति दिवस,.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा का भव्य श्रृंगार! अरुल अरोरा.. <<     KHABAR : भारतीय मजदूर संघ ने सोमवार को शहर में.. <<     श्रावण में दशोरा नागर समाज की भव्य पदयात्रा,.. <<     समरसता कावड़ यात्रा: मां पार्वती से भोले.. <<     KHABAR : ग्राम सभा का मखौल, सरपंच ने बुलाई बैठक, खुद.. <<     NEWS : 20 अगस्त को मनाया जाएगा ठाकुर श्री कल्लाजी.. <<     BIG NEWS : मूंगफली के खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन.. <<     BIG NEWS : सावन के तीसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर.. <<     KHABAR : खरगोन में भक्ति भाव से मनाई नागपंचमी,.. <<     KHABAR : दंत चिकित्सकों के लिए 13 लाख तक सुरक्षा कवर,.. <<     VIDEO NEWS: सावन में शिवभक्ति का सैलाब! मंदसौर से.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी की अनोखी पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2026, 4:21 pm
KHABAR : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मार्ग, जमुनिया रावजी से नीलकंठ महादेव मंदिर तक निकली भव्य कावड़ यात्रा, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। सावन माह के पावन अवसर पर जमुनिया रावजी से नीलकंठ महादेव मंदिर तक भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में कावड़िये एवं श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान महादेव के जयकारों के साथ कावड़ लेकर निकले भक्तों से पूरा मार्ग शिवमय नजर आया।

कावड़ यात्रा बालागंज, भाटखेड़ी, मनासा, सावनकुंड, सावन, जवासा एवं बोरखेड़ी सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कावड़ियों का स्वागत किया। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।

नीलकंठ महादेव का किया जलाभिषेक-
नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचने के बाद कावड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल से अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं अच्छी वर्षा की कामना की गई।

पूरी यात्रा के दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह नजर आया और वातावरण भक्तिमय बना रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE