BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<     NEWS : भामस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन में भारतीय.. <<     BIG NEWS : 101 क्विंटल फूलों से सजा किलेश्वर महादेव.. <<     NEWS : सिंधी समाज ने मनाया सिंध स्मृति दिवस,.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा का भव्य श्रृंगार! अरुल अरोरा.. <<     KHABAR : भारतीय मजदूर संघ ने सोमवार को शहर में.. <<     श्रावण में दशोरा नागर समाज की भव्य पदयात्रा,.. <<     समरसता कावड़ यात्रा: मां पार्वती से भोले.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2026, 5:40 pm
NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, पौधों को बताया जीवनदायी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पर्यावरण संरक्षण एवं राजस्थान को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के तहत गांधीनगर स्थित समाज के श्री चारभुजा कुमावत समाज छात्रावास परिसर एवं मुख्य मार्ग के किनारे संस्थान के पदाधिकारियों, सदस्यों और समाजजनों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। इस दौरान फलदार, छायादार, औषधीय एवं सुगंधित फूलों के पौधे लगाए गए। साथ ही पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया।

पौधारोपण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव-
संस्थान अध्यक्ष जगदीश राजोरा एवं प्रमुख पदाधिकारियों ने कहा कि पौधारोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की नींव है। संस्थान द्वारा लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाने, नियमित सिंचाई करने और पौधों के पूर्ण रूप से वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ली गई।

विशेष अवसरों पर पौधा लगाने की अपील-
कार्यक्रम के अंत में समाज के युवाओं एवं आसपास के क्षेत्र में रहने वाले समाजजनों से अपील की गई कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों जैसे जन्मदिन, विवाह एवं वर्षगांठ पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और पर्यावरण संरक्षण के अभियान में सहभागी बनें।

इस अवसर पर रमेश चंद्र खन्ना, शिवलाल अडाणिया, बालचंद गेंदर, मदनलाल खनारिया, भंवरलाल कड़वाल, किशनलाल धनेरिया, शंकरलाल ओस्तवाल, शिवनारायण दोराया, सुंदरलाल चंगेरिया, रितेश नाहर, मनोहर लाड़ना, दिनेश लाड़ना, सत्यनारायण खनारिया, रमेशचंद्र डूंगरवाल, रतनलाल मंडावरा, कैलाशचंद्र मोरवाल, भंवरलाल सुरलिया, शांतिलाल गोडेला, रामेश्वरलाल जाजपुरा एवं अविनाश जाजपुरा सहित संस्थान के पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE