BREAKING NEWS
KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<     NEWS : भामस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन में भारतीय.. <<     BIG NEWS : 101 क्विंटल फूलों से सजा किलेश्वर महादेव.. <<     NEWS : सिंधी समाज ने मनाया सिंध स्मृति दिवस,.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा का भव्य श्रृंगार! अरुल अरोरा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2023, 10:42 am
BIG NEWS : लायंस क्लब नीमच को सत्र का 5वाँ नेत्रदान मोड़ी निवासी जायसवाल परिवार से प्राप्त, पढ़े मुकेश पार्टनर की खबर 

Share On:-

नीमच। लायंस क्लब नीमच द्वारा अन्धत्व निवारण हेतु जारी नेत्रदान महादान अभियान के तहत दिनाँक 09 अगस्त 2023, बुधवार को मोड़ी निवासी 75 वर्षीय समरथमल जायसवाल पिता स्व किशनलाल जायसवाल (भाजपा नेता) के देहावसान पश्चात उनके परिजनों भंवरलाल, शोभाराम, मिठ्ठूलाल, शोकीन, अंकित, विनोद ने स्वप्रेरणा से लायंस क्लब नीमच को नेत्रदान कराए। उक्त नेत्रदान सत्र का 5वाँ एवं अब तक का 2489 वाँ नेत्रदान है। नेत्रदान संपन्न करवाने में क्लब सचिव लायन शैलेन्द्र पोरवाल शैलू का सराहनीय सहयोग रहा। नेत्र गोमाबाई नेत्रालय के ऑप्थोमेट्रिस्ट कमलाशंकर नागदा द्वारा उत्सारित कर जरूरतमंदों को निःशुल्क प्रत्यारोपण हेतु गोमाबाई नेत्रालय भेजे गए। नेत्रदान के समय परिवारजन एवं गणमान्यजन उपस्थित थे। 
इस दुःखद घड़ी में भी दो दृष्टिहीनों को नवदृष्टि प्रदान करने के पुनीत उद्देश्य से अपने प्रिय परिजन के नेत्रदान करने पर क्लब अध्यक्ष लायन सुनील शर्मा, सचिव लायन शैलेन्द्र पोरवाल, नेत्रदान संयोजक लायन रिखब गोपावत, नेत्रदान आभार समिति संयोजक लायन बाबूलाल गौड़ ने समस्त नेत्रदाता जायसवाल परिवार का हार्दिक आभार प्रकट किया एवं दिवंगत आत्मा को क्लब परिवार की ओर से श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE