शाजापुर। जिले के कालापीपल तहसील के ग्राम खोकरा कला में आने वाली 21 तारीख को विशाल कावड़ यात्रा की तैयारी शिव भक्त द्वारा की जा रही है। कावड़ यात्रा के सदस्य द्वारा बताया गया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी ग्राम खोकरा कला में आने वाली 21 तारीख को सुबह 9रू00 बजे देहरी घाट बापचा से डीजे वा ढोल नगाड़े के साथ कावड़ यात्रा प्रारंभ होकर गणेशपुर खरदौन से होते हुए ग्राम खोकरा कला के मुख्य मार्ग मेन मार्केट मंसूरी मोहल्ला राजपूत मोहल्ले से भेरुजी के घोहे से लाल दरवाजे से होते हुए मढी बस स्टैंड पर नीलकंठ महादेव मंदिर में जल अभिषेक किया जाएगा इसके पश्चात भोजन महाप्रसादी भंडारा का विशाल आयोजन होगा जिसमें सभी ग्रामवासी का अपार सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस मौके पर गांव के सभी शिव भक्तों अपने अपने कार्य के निस्वार्थ भाव से सेवा दे रहे हैं।