अलीराजपुर। जिले के विकासखंड उदयगढ़ से जहां पर आज दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड एवं सहायक प्रदान किए जाने हेतु 8 अगस्त 2023 को प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
भारत सरकार की एडिप योजनाअंतर्गत जनपद पंचायत उदयगढ़ के दिव्यांगजनों को मोटराइड एवं सहायक उपकरण प्रदान किए जाने हेतु दिनांक 8 अगस्त 2023 को प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
जिसमें बताया गया कि आयोजित शिविर में समस्त दिव्यांगजनो को उपस्थित करके निम्न अनुसार दिव्यांग उपकरण हेतु पंजीयन करवाएंगे एवं 80ः से अधिक दिव्यांगजनों वाले दिव्यांगजनों का डाटा स्पर्श पोर्टल से प्राप्त कर पात्र दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड टाईस्कील हेतु प्रशिक्षण कराया जाना अनिवार्य है।
दिव्यांग जनों को लाने एवं ले जाने की व्यवस्था संबंधित ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक की उपस्थिति तथा पंचायत से संबंधित दिव्यांग जनों की संख्या दर्ज की जाएगी। दिव्यांगजनों को शिविर में सचिव, ग्राम रोजगार सहायक इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे की दिव्यांगजनों के उक्त दस्तावेज ग्राम पंचायत से तैयार कर लाए ताकि दिव्यांग जनों को आवश्यक परेशानी ना हो।
नोडल अधिकारी सचिव, ग्राम रोजगार सहायक सचिव शिविर का गांव में जाकर प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित करेंगे जिससे अधिक से अधिक दिव्यांग जनों को लाया जा सके। परंतु जनपद पंचायत उदयगढ़ में दिव्यांगजनों को काफी समस्याएं आई हैस दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रॉनिक साइकिल मोटराइज्ड उपकरण पोर्टल पर उपलब्ध है उन्हें मिल चुके हैं लेकिन दिव्यांगों को वह आज दिनांक तक प्राप्त नहीं हुई है।