BREAKING NEWS
BIG NEWS : मूंगफली के खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन.. <<     BIG NEWS : सावन के तीसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर.. <<     KHABAR : खरगोन में भक्ति भाव से मनाई नागपंचमी,.. <<     KHABAR : दंत चिकित्सकों के लिए 13 लाख तक सुरक्षा कवर,.. <<     VIDEO NEWS: सावन में शिवभक्ति का सैलाब! मंदसौर से.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी की अनोखी पहल,.. <<     देशभक्ति के रंग में रंगा कार्यक्रम, बड़ी.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मार्ग,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में गूंजे देशभक्ति के तराने, हर.. <<     NEWS VIDEO: 165 फीट तिरंगे के साथ निकला देशभक्ति का.. <<     गुना से बाबा महाकाल के दरबार तक निकली भव्य.. <<     उज्जैन में करंट की अफवाह से मची भगदड़,.. <<     BIG NEWS : हथियारों के साथ भड़काऊ रील डालना पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में एमपी का.. <<     BIG NEWS VIDEO: नीमच में बैग खोलते ही उड़ गए होश! 10 किलो.. <<     जमुनिया रावजी से नीलकंठ महादेव तक निकली भव्य.. <<     KHABAR : 165 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली राष्ट्रपथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2026, 3:54 pm
BIG NEWS : बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में एमपी का दबदबा, 6 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, लाल सिंह आर्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र पटेल महामंत्री और कविता पाटीदार बनीं राष्ट्रीय मंत्री, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। पार्टी की ओर से जारी सूची में प्रदेश के छह नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महासचिव और कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।

इसके अलावा खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, बंशीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष और आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कमान

मध्यप्रदेश से लाल सिंह आर्य को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की राष्ट्रीय टीम में उपाध्यक्ष पद पर उन्हें महत्वपूर्ण स्थान मिला है। आर्य इससे पहले भी संगठन और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। नई जिम्मेदारी के साथ अब उनकी भूमिका राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के कामकाज से जुड़ी रहेगी।

गजेंद्र पटेल बने राष्ट्रीय महासचिव

खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल को भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। राष्ट्रीय महासचिवों की सूची में मध्यप्रदेश से उन्हें प्रतिनिधित्व मिला है। नई टीम में कुल आठ राष्ट्रीय महासचिवों में गजेंद्र पटेल का नाम शामिल है। इस जिम्मेदारी के साथ वे राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कविता पाटीदार बनीं राष्ट्रीय मंत्री

मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सूची में उनका नाम प्रमुखता से शामिल है। उनके साथ देश के विभिन्न राज्यों से कुल 16 नेताओं को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।

बंशीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा की कमान

मध्यप्रदेश के बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से सात प्रमुख मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है, जिसमें किसान मोर्चा की जिम्मेदारी गुर्जर को मिली है। किसान मोर्चे की राष्ट्रीय कमान मध्यप्रदेश के नेता को मिलने से प्रदेश का संगठन में प्रतिनिधित्व और मजबूत हुआ है।

आशीष अग्रवाल बने मीडिया सह-संयोजक

मध्यप्रदेश से आशीष अग्रवाल को भाजपा का राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। राष्ट्रीय मीडिया टीम में उनके साथ दिल्ली से प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को भी सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इस जिम्मेदारी के साथ आशीष अग्रवाल राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के मीडिया संबंधी कामकाज में भूमिका निभाएंगे।

विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक की जिम्मेदारी

खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश के छह नेताओं को मिली जिम्मेदारियों से प्रदेश संगठन का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व और प्रभाव बढ़ने की उम्मीद है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE