BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2026, 5:42 pm
NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत का जन्मदिवस, जगह-जगह हुए आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री एवं चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के जन्मदिवस के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने जन्मदिवस को “सेवा दिवस” के रूप में मनाया।

इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संचालित अन्नपूर्णा रसोई केंद्रों पर आमजन को निरूशुल्क भोजन कराया गया। वहीं मंडल स्तर पर विभिन्न गौशालाओं में गौसेवा करते हुए गायों को चारा खिलाया गया। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

इसी क्रम में सावा, पांडोली, बस्सी, घोसुंडा, विजयपुर एवं भदेसर मंडल के विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के कार्यकाल में चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्य उनकी जनसेवा और क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन्मदिवस को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए सेवा, गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से मनाना जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सुरेंद्रसिंह जाड़ावत को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE