BREAKING NEWS
BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<     BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<     खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<     मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2026, 1:42 pm
BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा में हलचल, सातवें राउंड के बाद बदले समीकरण, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह इतने हजार वोटों से आगे, भाजपा के आशुतोष तिवारी लगातार पीछे, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बयान से गरमाई सियासत, बोले- टिकट कटने का मिला फायदा, पढ़े खबर 

Share On:-

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच मुकाबला रोचक बना हुआ है। सातवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बढ़त बना ली है। अब तक कांग्रेस को 31,436 जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 28,141 वोट मिले हैं। इस तरह कांग्रेस 3,295 वोटों से आगे चल रही है।

सातवें राउंड में भाजपा को 5,580 और कांग्रेस को 4,071 वोट प्राप्त हुए। शुरुआती राउंड से दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई है।

मतगणना के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दावा किया कि भाजपा के जिस नेता का टिकट कटा था, उन्होंने भी कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में मदद की। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक समीकरणों के चलते कांग्रेस को बढ़त मिल रही है।

वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि भाजपा ही उपचुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे संगठन की सामूहिक मेहनत का परिणाम होगा। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी नेताओं ने पूरी ताकत से चुनाव में काम किया है।

गौरतलब है कि दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में दो वर्ष की सजा होने के बाद रिक्त हुई थी। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7,742 वोटों से पराजित किया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE