BREAKING NEWS
पटवारी संघ का बड़ा कदम,मल्हारगढ़ में 5.. <<     KHABAR : राष्ट्रगान की गूंज के साथ अगस्त माह के.. <<     KHABAR : सावन के पहले सोमवार पर अमृतेश्वर महादेव.. <<     नीमच जिले के सरवानिया महाराज के सांदीपनि.. <<     हल्दी, कुमकुम और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक,.. <<     BIG NEWS : नीमच टुडे खुलासा का भव्य शुभारंभ, शहर की.. <<     किसानों के साथ भेदभाव का आरोप,बरखेड़ापंथ और.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<     BIG NEWS : दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की सुनामी,.. <<     BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<     BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2026, 3:15 pm
BIG NEWS : दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की सुनामी, 9वें राउंड तक भाजपा 9,496 वोटों से पिछड़ी, नरोत्तम के गढ़ में प्रत्याशी घनश्याम सिंह का बड़ा धमाका, रिकॉर्ड बढ़त से मची सियासी हलचल, पढ़े खबर 

Share On:-

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस ने बढ़त और मजबूत कर ली है। 9वें राउंड की गणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 9,496 वोटों से आगे चल रहे हैं।

अब तक की मतगणना में कांग्रेस को 44,958 और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 35,439 वोट मिले हैं। 9वें राउंड में कांग्रेस को 6,694 जबकि भाजपा को 3,758 वोट प्राप्त हुए। 15 राउंड की मतगणना में अब केवल 6 राउंड शेष हैं।

9वें राउंड में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ क्रमांक 121 की मतगणना भी हुई। इस बूथ पर कांग्रेस को 291 और भाजपा को 264 वोट मिले, जिससे कांग्रेस ने यहां 27 वोटों की बढ़त हासिल की।

रुझानों में कांग्रेस की मजबूत बढ़त के बाद भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटना शुरू कर दिया। पार्टी मुख्यालय के राजीव गांधी सभागार में मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव की संयुक्त प्रेस वार्ता भी प्रस्तावित है।

गौरतलब है कि दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में दो वर्ष की सजा मिलने के बाद रिक्त हुई थी। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7,742 वोटों से पराजित किया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE