कुकड़ेश्वर। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर कुकड़ेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ विजय उत्सव मनाया। इस अवसर पर बस स्टैंड से विजय जुलूस निकाला गया तथा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम में राहुल-प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश राठौड़ ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम कांग्रेस की बड़ी जीत है और यह जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह जीत कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई दी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम प्रदेश की जनता के बदलते जनमत का संकेत है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ जनता की सेवा करेगी।
पूरे कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा और विजय जुलूस के साथ जोरदार नारेबाजी की गई।