मल्हारगढ़। भारतीय जनता पार्टी बूढ़ा मंडल की संगठनात्मक कामकाजी बैठक संजीत में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में भाजपा बूढ़ा मंडल प्रभारी नरेंद्र पाटीदार, सह प्रभारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव, मंदसौर जिला सह कार्यालय मंत्री राजू गौड़, भाजपा सोशल मीडिया विभाग जिला मंदसौर सह-संयोजक गोविंद कंडारा, भाजपा बूढ़ा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह राणा, पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष शरद जैन, किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष फूल सिंह कामलिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष शांतिलाल शर्मा, मंडल महामंत्री ऊदल सिंह परिहार एवं अशोक राठौर (पप्पू डॉन) सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति-नीति एवं केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का समापन संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।