चित्तौड़गढ़। अखंड भारत संकल्प दिवस समिति चित्तौड़गढ़ की ओर से जिलेभर में अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन किया जाएगा। समिति द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर अखंड भारत के संकल्प को दोहराया जाएगा।
आयोजनकर्ताओं के अनुसार चित्तौड़गढ़ जिले में कुल 21 स्थानों पर अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार 5 अगस्त को चित्तौड़गढ़ एवं गंगरार खंड में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में समिति के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह सोलंकी, हितेश चतुर्वेदी, श्रवण सोनी, विकास सोनी, उमेश अजमेरा, गोपाल शर्मा गांधीनगर, पुष्पेंद्र सिंह, हरीश वेद, उत्तम सिंह, सावन सोनी, अमित प्रजापत, दर्शन चतुर्वेदी, रवि बाथरा, गोविंद ईनाणी, सिद्धार्थ डाड, रवि पांडिया, विष्णु सोनी, रितेश गोस्वामी, रोशन कोली, राजेश पारीक, भारत सोनी, हरीश सुराणा, केशव कालानी, गोपाल न्याति, अरविंद सिंह, आशुतोष टेलर, देवकिशन माली, संजय वैष्णव, मनोज रेगर, अक्षय सनाढ्य, भूपेंद्र सालवी, जितेंद्र सिंह चौहान सहित समिति के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।