शाजापुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की सहमति एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन तथा जिला कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर राजेश सिसनोरिया को जिला कांग्रेस कमेटी शाजापुर का जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
राजेश सिसनोरिया की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस परिवार, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उनके इष्ट मित्रों ने भी नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभेच्छाएं प्रेषित कीं।
नियुक्ति के बाद राजेश सिसनोरिया ने कांग्रेस नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रीति-नीति के अनुसार संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।