BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2026, 3:03 pm
KHABAR : प्रकाश से आलोकित होगा नीमच, 650 दीपों से जगमगाएगा समरसता का संदेश, गुरु रविदास जयंती पर भाजपा का भव्य आयोजन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। संत श्री गुरु रविदास महाराज जी की आगामी 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा समरसता संकल्प अभियान के तहत 650 दीप प्रज्ज्वलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 30 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) को सायं 5:30 बजे भूतेश्वर महादेव मंदिर, नीमच में आयोजित होगा।

भाजपा जिला नीमच के मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य संत श्री गुरु रविदास महाराज जी के समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में सामाजिक समरसता की भावना को सुदृढ़ करना है।

भारतीय जनता पार्टी ने जिले के समस्त पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने और आयोजन को सफल एवं गरिमामय बनाने का आग्रह किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE