मंदसौर। थाना अफजलपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 62 किलो 840 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 5 अगस्त 2026 को थाना अफजलपुर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बिलात्री स्थित कमालपुरा फंटे के पास एक महिला एवं पुरुष अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा लेकर किसी तस्कर को सप्लाई करने जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।
मौके पर पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम कादु उर्फ राधाबाई पति आशाराम (48) तथा पुरुष ने अपना नाम आशाराम उर्फ गंभीर पिता चिंतामणि (52), निवासी गांधी नगर भोपाल बताया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास मौजूद विमल के थैले, लाल रंग के थैले, पीले-लाल धारियों वाले झोले एवं काले प्लास्टिक के कट्टे से कुल 62 किलो 840 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना अफजलपुर में अपराध क्रमांक 208/2026 धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पूछताछ में अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा-
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे महिलाओं के समूह के माध्यम से मादक पदार्थ लेने जाते हैं और कई बार छोटे बच्चों को साथ लेकर चलते हैं, ताकि किसी को उन पर संदेह न हो। पुलिस के अनुसार यह गिरोह गुजरात एवं राजस्थान सहित अन्य राज्यों में अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करता है। मामले में मादक पदार्थ के खरीदार, विक्रेता एवं सप्लायरों के संबंध में पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार आरोपी-
- कादु उर्फ राधाबाई पति आशाराम, उम्र 48 वर्ष, निवासी गांधी नगर भोपाल।
- आशाराम उर्फ गंभीर पिता चिंतामणि, उम्र 52 वर्ष, निवासी गांधी नगर भोपाल।
जब्त सामग्री-
- 62 किलो 840 ग्राम अवैध डोडाचूरा
- अनुमानित कीमत 1 लाख 25 हजार रुपये
सराहनीय भूमिका-
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय एवं थाना अफजलपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।